Published On : Tue, Sep 19th, 2017

नागपुर यूनिवर्सिटी में गन्दगी का आलम, कंपाउंड के अंदर ही सुअरों के होने से विद्यार्थी परेशान

Advertisement


नागपुर:
 नागपुर यूनिवर्सिटी के रविनगर स्थित होस्टल परिसर में इन दिनों विद्यार्थी कंपाउंड के अंदर ही सुअरों के होने से काफी परेशान हैं. जिसके कारण परिसर में गन्दगी का वातावरण है. बाहर के लोग भी होस्टल के कंपाउंड के भीतर ही आकर गन्दगी करने की वजह से समस्या और गंभीर बन गई है. नागपुर यूनिवर्सिटी प्रशासन हर बार नए दावे करता है और विद्यार्थियों को सुविधा उपलब्ध कराने की जानकारी देता है. लेकिन जब होस्टल परिसर में जाकर देखा जाए तो हकीकत सबके सामने आती है. गन्दगी से पटे पड़े परिसर में ऐसा नहीं हैं कि यहां कर्मचारियों की कमी है, यहां पर्याप्त संख्या में कर्मी भी मौजूद है. लेकिन ध्यान नहीं देने की वजह से हॉस्टल परिसर गन्दा हो रहा है.

होस्टल में 4 सफाई कर्मचारी है, केयर टेकर 1, बाबू 1, मेंटेनन्स कर्मी 1, वार्डन 1 और 2 गार्ड हमेशा गेट पर तैनात रहते हैं. बावजूद इसके न तो सुरक्षा गार्ड बाहरी लोगों को अंदर आने से रोक पा रहे हैं और ना ही साफ़ सफाई करनेवाले यहां से सुअरों को खदेड़ पा रहे हैं.

होस्टल में रहनेवाले विद्यार्थियों ने समस्या के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कई दिनों से यहां पर सुअरों का डेरा है. लेकिन यहां पर साफसफाई करनेवालेवाले और सुरक्षा गार्ड के ठीक से काम नहीं करने की वजह से ही सुअर अंदर आ जाते हैं और बाहर के लोग भी यहीं आकर गंदगी करते हैं.


विद्यार्थियों का कहना है कि अत्याधुनिक और डिजिटलाइजेशन की और अग्रसर नागपुर विश्वविद्यालय को अपनी सुरक्षा के साथ साथ विद्यार्थियों को मुलभुत सुविधाएं देने के बारे में भी विचार करना चाहिए. जिससे नागपुर विश्वविद्यालय के विकास में विद्यार्थी भी सहभागी हो सकें.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.