Published On : Wed, Dec 3rd, 2014

वरोरा : शिक्षक ने की छात्राओं के साथ छेड़छाड़

Advertisement


शिक्षक फरार

Yensa JP School
वरोरा (चंद्रपुर)।
यहां से 8 किमी दुरी पर स्थित जिला परिषद उच्च प्राथमिक स्कूल येन्सा के एक शिक्षक पर छात्रों के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है. शिक्षक फरार है.

जिला पृधद उच्च प्राथमिक स्कूल की कक्षा 8 वीं की छात्रा के अनुसार उनके शिक्षक गौतम आडकुजी गेडाम (45) उसे अकेली पाकर उसके साथ अश्लील हरकते की. छात्रा ने इसकी जानकारी अब अपने अभिभावकों को दी तो गांव के 100 से 150 लोग स्कूल में जमा हो गए. आरोपी गौतम गेडाम की लोग खबर लेते उससे पहले कुछ लोगों ने इस घटना की शिकायत पुलिस में करने की सलाह दी. लोगों को पुलिस थाने जाते देख आरोपी स्कूल से फरार हो गया. लोगों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, बाल यौनशोषण संरक्षण अधिनियम कानून के तहत मामला दर्ज किया है. बताया जाता है कि आरोपी शिक्षक पदमालया नगर एकार्जुना का निवासी है और गत 9 वर्षों से यहां कार्यरत है. इससे पूर्व वह गोंड़पिपरी तहसील की जीप में कार्यरत था. वहां भी उसका कार्यकाल विवादित रहा है. पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.