Published On : Mon, May 15th, 2017

नागपुर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को समय पर रिजल्ट मिलने की उम्मीद

Advertisement

Nagpur University
नागपुर:
 राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय द्वारा सम्पन्न एम.ए और कॉमर्स संकाय की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं. हर वर्ष नागपुर विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा परिणामों को लेकर काफी समय लगता है. जिसके कारण विद्यार्थियों को काफी परेशान होना पड़ता है. इस बार एम.ए और कॉमर्स संकाय की परीक्षा में बैठनेवाले प्रथम वर्ष और द्वित्तीय वर्ष के परीक्षा दे चुके विद्यार्थियों को रिजल्ट समयानुसार आने की उम्मीद है. नागपुर विश्वविद्यालय के नियमानुसार परीक्षा होने के 45 दिनों के भीतर रिजल्ट घोषित किया जाना चाहिए. लेकिन विश्वविद्यालय द्वारा किसी ना किसी वजह से हमेशा रिजल्ट घोषित करने में देरी होती है.

हालांकि अभी कुछ परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम आने की शुरआत हो चुकी है. जिसके कारण ही इन संकायों में पढ़ रहे विद्यार्थियों में उम्मीद जागी है कि कम से कम इस वर्ष विद्यार्थियों को जल्द रिजल्ट मिलेगा. विद्यापीठ के विद्यार्थियों समेत कुछ विद्यार्थियों के संघठनों ने भी विश्वविद्यालय प्रशासन से नियमनुसार दी गई कालवधि के दौरान ही रिजल्ट घोषित करने की मांग की है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.