Published On : Tue, Jan 7th, 2020

जेएनयू में विद्यार्थियों पर किए गए हमले का नागपुर के विद्यार्थियों ने किया विरोध

Advertisement

नागपुर: दिल्ली के जेएनयू में विद्यार्थियों के साथ मारपीट की गई। जिसमें कई विद्यार्थी गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। यूनिवर्सिटी के कंपाउंड में घुसकर मुँह पर रुमाल ढककर हाथों में लाठियों से लैस गुंडों ने अंदर घुसकर विद्यार्थियों के साथ मारपीट की थी। इस घटना का विरोध कई राज्यों की यूनिवर्सिटी में हो रहा है। नागपुर के राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज यूनिवर्सिटी के कैंपस में भी विद्यार्थियों की ओर से इस घटना का विरोध किया गया और विद्यार्थियों पर हमला करनेवाले गुंडों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है।मंगलवार 7 जनवरी को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर विद्यार्थी संघटना की ओर से सैकड़ो की तादाद में कैंपस के गेट के पास विद्यार्थी जमा हुए और उन्होंने हमलावरों के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान संघटन के अध्यक्ष भूषण वाघमारे ने मांग की है कि विद्यार्थियों पर किए गए हमले की जांच सीबीआई द्वारा की जाए, किसी भी यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों पर हमले न हो, इसके लिए सरकार ने प्रयास करना चाहिए, और आरोपीयो पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग भी इस दौरान की गई।

इस प्रदर्शन में प्रमुख रूप से प्रीति गणवीर, राकेश मालके, स्नेहल वाघमारे, शीलवंत महाजन, गुलशन धवले समेत सैकड़ो की तादाद में विद्यार्थी मौजूद थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.