Published On : Fri, Aug 30th, 2019

अतिदुर्गम भाग भामरागढ़ के विद्यार्थियों ने किया शहर की मेट्रो में सफर

Advertisement

नागपुर: गडचिरोली जिले के अतिदुर्गम भाग के जिला प्राथमिक स्कुल के विद्यार्थियों ने मेट्रो से सफर किया. इन विद्यार्थियों के लिए वर्धा मार्ग के सीताबर्डी से लेकर एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन तक का सफर एक अविस्मरणीय क्षण था.

ऐसी प्रतिक्रिया विद्यार्थियों की शैक्षणिक पिकनिक आयोजित करनेवाले जिला प्राथमिक स्कुल के मुख्याध्यापक विनीत पद्मावर ने दी है. छत्तीसगढ़ राज्य के सीमा पर स्थित भामरागढ़ तहसील के कोयनगुण्डा गांव में रहनेवाले 6 से लेकर 10 वर्ष के 36 विद्यार्थियों के साथ स्कुल के मुख्याध्यापक और शिक्षक समेत विद्यार्थियों के पालक कुल 55 लोगों का इसमें सहभाग रहा. शहर के विभिन्न स्थानों पर घूमने के बाद यह विद्यार्थी सीताबर्डी मेट्रो स्टेशन पर पहुंचे.

इस दौरान विद्यार्थियों ने मेट्रो का आधुनिक निर्माणकार्य भी देखा. इसके बाद मेट्रो से सफर करने के लिए किस प्रकार से टिकट ख़रीदे. ऑटोमॅटिक फेयर कलेक्शन (एएफसी गेट), एस्केल्टर का उपयोग किस तरह से किया जाए. यह सब जाना.

Advertisement

मेट्रो की खिड़की से शहर में होनेवाले विकास काम, औद्योगिक कंपनिया, ऊँची इमारते, बड़ी सड़के देखकर विद्यार्थी आश्चर्य से भर गए. विद्यार्थियों ने इस दौरान कहा की मेट्रो का यह सफर कभी न भूलनेवाला सफर है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.