नागपुर यूनिवर्सिटी का निर्णय

नागपुर– नागपुर यूनिवर्सिटी ने पढ़ाई के अलावा अन्य गतिविधियों में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों के लिए सराहनीय पहल की है। यूनिवर्सिटी ने एनएसएस, एनसीसी कैंप या फिर खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए विद्यार्थियों को परीक्षा से राहत देने का निर्णय लिया है।
यूनिवर्सिटी की शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन परीक्षाओं के बीच यदि विद्यार्थियों को इस तरह के किसी आयोजन में हिस्सा लेना पड़ेगा तो यूनिवर्सिटी प्रतिभागी विद्यार्थियों के लिए अलग से परीक्षा आयोजित करेगा। हाल ही में शीतकालीन परीक्षा सत्र के विद्यार्थियों के लिए यह प्रयोग सफलतापूवर्क किया गया। इसके बाद यूनिवर्सिटी ने इसे हमेशा के लिए लागू कर दिया है। सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के लिए यूनिवर्सिटी तिथि और परीक्षा केंद्र निर्धारित करेगा, जिसके बाद परीक्षा का आयोजन होगा।
उल्लेखनीय है कि उच्च शिक्षा संस्थानों में पढ़ाई के अलावा भी विद्यार्थियों के लिए कई प्रकार के आयोजन होते हैं। विद्यार्थी एनसीसी और एनएसएस जैसी संस्थाओं की ओर से आयोजित विविध गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं। इसके अलावा एक्ट्रा कैरिकुलर एक्टिविटी के रूप में विद्यार्थियों के लिए युवारंग और अन्य कई प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन होते हैं। इसके अलावा विद्यार्थी कई प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेते हैं।
यूनिवर्सिटी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के विविध आयोजनों में विद्यार्थियों को हिस्सा लेने के अवसर मिलते हैं। कई बार इसके बीच में परीक्षाएं आड़े आती हैं। ऐसी स्थिति में विद्यार्थी प्रतियोगिताओं को छोड़ कर परीक्षा को प्राथमिकता देते हैं। लिहाजा उन्हें कई सुनहरे मौके गंवाने पड़ते थे। ऐसी स्थिति से विद्यार्थियों को बचाने के लिए विश्वविद्यालय ने यह पहल की है।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...




