नागपर : जिन स्टूडेंट्स ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षा महाराष्ट्र से पास की है और जिनके पास डोमिसाइल सर्टिफिकेट है, इस साल सिर्फ वे ही राज्य के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस- बीडीएस सीट्स के लिए योग्य ठहराए जाएंगे. राज्य के डायरेक्टोरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन ऐंड रिसर्च (डीएमईआर) की तरफ से यह नियम पिछले साल ही लागू होने वाला था लेकिन बॉम्बे हाई कोर्ट की औरंगाबाद बेंच ने इस पर स्टे लगा दिया था. इस साल ऐडमिशन के लिए यह नियम लागू होगा .
डीएमईआर के डायरेक्टर प्रवीण शिगड़े के अनुसार यह नियम पिछले साल इसलिए बनाया गया था कि दूसरे राज्यों के स्टूडेंट्स की अपेक्षा महाराष्ट्र के स्टूडेंट्स को अच्छा मौका मिल सके. उन्होंने कहा, ‘दूसरे राज्य डोमिसाइल पॉलिसी बहुत स्ट्रिक्टली फॉलो करते हैं और हमारे स्टूडेंट्स को बहुत मुश्किल से ही दूसरे राज्यों में ऐडमिशन मिल पाता है. दूसरे स्टेट्स के स्टूडेंट्स ऑल इंडिया कोटा से हमेशा अप्लाई कर देते हैं .
राज्य पोस्ट ग्रैजुएट मेडिकल ऐडमिशन पर भी हाई कोर्ट को चैलेंज करने की तैयारी में है. डीएमईआर इस बारे में कानूनी सलाह ले रहा है और हरी झंडी मिलते ही सुप्रीम कोर्ट पहुंचेगा .
अमरावती डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा! #AmravatiNews #MaharashtraNews #DoubleMurder #CrimeNews
वर्धा में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस का धरना #MaharashtraNews #NCP #SonamWangchuk #NEET #PaperLeak
अमरावती में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन #vidarbhanews #amravati #updatenews #maharashtranews
रील्स के चक्कर में मलंगगढ़ पर फंसे युवक #maharashtranews #ambarnath #updatenews #maharashtra
निरुपम का शिंदे नेतृत्व पर बड़ा दावा #NagpurNews #ShivSena #ubt #political #LatestNews...
भारी बारिश में छात्रों का वांगचुक समर्थन प्रदर्शन #maharashtranews #bhiwandi #updatednews #news




