Published On : Mon, Feb 23rd, 2015

पवनी : नहर में डूबा छात्र, मौत

Advertisement

Sharad
पवनी (भंडारा)। मेला देखने गए बच्चों के समूह में शामिल एक 13 वर्षीय छात्र की गोसीखुर्द बांध परियोजना के दाहिनी नहर में डूब जाने से मौत हो गई. यह घटना रविवार को दोपहर 2 बजे के करीब हुई. शरद गजघाटे मृतक है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार भेंडाला ग्राम निवासी शरद रविवार की छुट्टी होने से अपने दोस्तों के साथ कोरंभी समीप स्थित डोंगर महादेव का मेला देखने के लिए गया था. डोंगर महादेव से निकट से ही गोसीखुर्द बांध परियोजना की दाहिनी नहर बहती है. इस नहर में काफी पानी है. बताते हैं कि दोपहर 2 बजे के करीब सभी छात्र जब मेला देखकर वापस लौट रहे थे उसी दौरान शरद अचानक नहर में गिर गया. शरद के नहर में गिरते ही उसके साथी दूसरे दो छात्र उसे बचाने के लिए नहर में कूद पडे लेकिन तीनों डूबने लगे और बचाने के लिए चीखने-चिल्लाने लगे. दौरान छात्रों की चीख-पुकार सुनकर पास ही से गुजर रहे उमरेड-कर्हांडला अभयारण्य के पवनी वन्यजीव के कर्मचारी उन्हें बचाने के लिए नहर में कूदे. उन्होंने दो छात्रों को बचा लिया, लेकिन शरद गजघाटे को वे बचा नहीं सके. जहां नहर में डूब जाने से शरद की मौत हो गई. मृतक शरद भेंडाला के गणेश विद्यालय का कक्षा छठीं का छात्र था.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.