Published On : Sat, Mar 9th, 2019

विद्यार्थियों ने खाना मांगा ,वार्डन ने किया उनको रसोई में बंद

Advertisement

नागपुर: कोराड़ी के नादां में सरकारी होस्टल में एक अजीबो गरीब घटना सामने आई है. जिसमें विद्यार्थियों ने होस्टल के वार्डन से जब खाना मांगा तो उसने उन्हें रसोई में ही बंद कर दिया. यही नहीं वॉर्डन ने विद्यार्थी को मारा और कई घंटों तक रसोई में बंद रखा. इस घटना को लेकर नागपुर शहर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने समाजकल्याण अधिकारी कार्यालय का घेराव किया.

शहर अध्यक्ष विकास ठाकरे के मार्गदर्शन में नागपुर शहर कांग्रेस कमिटी अनुसूचित विभाग द्वारा प्रशासन का निषेध कर सहायक समाजकल्याण आयुक्त देशमुख का घेराव कर विद्यार्थी सोहेल को मारने वाले वार्डन प्रवीण मडावी पर कार्यवाही करने का निवेदन दिया गया.

शासकीय वसतीग्रह में सोहेल कराड़े नाम के विद्यार्थी को मारने एवं रसोई में बंद करने ,विद्यार्थियों के साथ हो रहे ग़ैरव्यवहार और वार्डन द्वारा मारने, दबाव बनाने के विरोध में समाजकल्याण अधिकारी कार्यालय में घेराव कर सहायक आयुक्त देशमुख को निवेदन दिया गया.

इस अवसर पर पंकज लोनारे, विवेक रमेश निकोसे, बंटी अलेक्ज़ेंडर,बादल वाहने,सुनिता ढोले,राज खत्रि,राजेश सामतकर, अनमोल लोनारे,प्रशांत उके, पवन सोमकुवर,चेतन समुद्रे, शाहिद शेख़,संजय समुद्रे,टिंकु कांबले,अक्षय डोंगरे,प्रताप रामटेके, प्रज्वल पाटील ,प्रशिक राउत,योगेश वर्मा ,मयूर भैसारे वृषभ रामटेके ,आदि उपस्थित थे. उचित कार्यवाही ना करने पर शहर अध्यक्ष विवेक निकोसे ने तीव्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.