Published On : Thu, Apr 30th, 2015

मुर्तिजापूर : लू लगने से शालेय छात्रा की मृत्यु

Advertisement


मुर्तिजापूर (अकोला)।
मुर्तिजापूर स्थानीय पुरानी बस्ती के बालाजी चौक परिसर निवासी तथा कारंजा एस.टी. डेपो में वाहक पद पर कार्यरत अतुल मोहोड की पुत्री शृति मोहोड (14) की लू लगने से मृत्यु हो गई. इस घटना से परिसर में शोकमग्न माहौल बन गया है.

जानकारी अनुसार शृति कुछ दिन पूर्व एक कार्यक्रम के लिए वर्धा गई थी. ग्रीष्म की चिलचिलाती धूप से व उष्माघात का शिकार हो गई. उसे एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया था. जहां उपचार कर घर लौटने के बाद 28 अप्रैल को शृति ने दम तोड दिया. शृति मूर्तिजापूर के सेंट ऑन्स हाईस्कूल की कक्षा आठवी की छात्रा थी. शृति के असमायिक निधन से परिसर में शोक व्यक्त किया जा रहा है. वह अपने पीछे माता-पिता, 1 भाई, 1 बहन सहित भरापुरा परिवार छोड गई है.
temperature

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement

Gold Rate
Apr 09,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,52,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,100/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above