मुर्तिजापूर (अकोला)। मुर्तिजापूर स्थानीय पुरानी बस्ती के बालाजी चौक परिसर निवासी तथा कारंजा एस.टी. डेपो में वाहक पद पर कार्यरत अतुल मोहोड की पुत्री शृति मोहोड (14) की लू लगने से मृत्यु हो गई. इस घटना से परिसर में शोकमग्न माहौल बन गया है.
जानकारी अनुसार शृति कुछ दिन पूर्व एक कार्यक्रम के लिए वर्धा गई थी. ग्रीष्म की चिलचिलाती धूप से व उष्माघात का शिकार हो गई. उसे एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया था. जहां उपचार कर घर लौटने के बाद 28 अप्रैल को शृति ने दम तोड दिया. शृति मूर्तिजापूर के सेंट ऑन्स हाईस्कूल की कक्षा आठवी की छात्रा थी. शृति के असमायिक निधन से परिसर में शोक व्यक्त किया जा रहा है. वह अपने पीछे माता-पिता, 1 भाई, 1 बहन सहित भरापुरा परिवार छोड गई है.

FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है...
नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews
मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...
12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews
अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY



