Published On : Sat, Jun 23rd, 2018

एमबीए के लिए अब 28 तक विद्यार्थी कर सकते हैं आवेदन

Advertisement

नागपुर: एमबीए पाठय्रकम के लिए एडमिशन में कम आवेदन आने के कारण उच्च व तकनीकी विभाग के सीईटी सेल ने एआरसी केंद्र पर रजिस्ट्रेशन के लिए 28 जून तक तारीख बढ़ाई गई है. राज्य में विद्यार्थियों का रुझान एमबीए पाठयक्रम की ओर बढ़ने से इस वर्ष 30 हजार जगह के लिए करीब 98 हजार विद्यार्थी सीईटी में पास हुए हैं. पास होनेवाले विद्यार्थियों का यह आंकड़ा समाधानकारक है.

अब तक खाली रहनेवाली जगहों में कमी आने की संभावना जताई जा रही है. ऐसा होते हुए भी एमबीए के लिए राज्यभर से कम रजिस्ट्रेशन होने के कारण 28 जून तक इसकी मियाद बढा दी गई है. इसके बाद अंतिम सूची लगाई जाएगी .

एमबीए प्रवेश के लिए सीईटी सेल द्वारा 22 जनवरी से लेकर 17 फरवरी के दौरान ऑनलाइन आवेदन का रजिस्ट्रेशन किया गया था. इसमें राज्यभर से 1 लाख 6 हजार 480 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था. उसमें से 10 और 11 मार्च को ली गई ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षा 98 हजार 603 विद्यार्थियों ने दी थी. जिसमें 98 हजार 569 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा पास की थी. राज्य में 30 हजार से ज्यादा जगह है.

नागपुर विभाग में चार हजार के करीब जगह है. इसके लिए करीब 10 से 12 हजार विद्यार्थी पात्र हुए हैं. ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि पहली बार ही बड़ी संख्या में सीईटी लेने के कारण रजिस्ट्रेशन बढ़ेगा. लेकिन 21 जून तक विभाग में चार हजार जगह के लिए केवल 3 हजार 500 आवेदन ही आए है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.