Published On : Wed, Aug 8th, 2018

विद्यार्थियों कर सकेंगे 13 अगस्त से ‘कमाओ और पढ़ो ‘ योजना के लिए आवेदन

Nagpur University

नागपुर: राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय की ओर से ” कमाओ और पढ़ो ” योजना हर साल शुरू की जाती है. जिसमें नागपुर विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों में पढ़नेवाले विद्यार्थी आवेदन कर छह महीने तक नागपुर विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त विभाग में काम करते हैं. इस बार इस योजना के तहत आवेदन करने की शुरुआत 13 अगस्त से की जा रही है. 27 अगस्त तक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं. सभी आवेदन करनेवाले विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में नियुक्त किया जाएगा. वर्ष 2017 में इस योजना के तहत करीब 200 विद्यार्थियों को लिया गया था. उसके पिछले साल यानी 2016 में इसी योजना में 105 के करीब विद्यार्थियों को लिया गया था. इस बार भी 200 विद्यार्थियों को लिया जाएगा. इस योजना के तहत विद्यार्थियों को रोजाना 3 घंटे विश्वविद्यालय के विभागों के कार्यालय में काम करना होता है. जिसके लिए इन्हें 50 रुपए प्रति घंटे के हिसाब से पैसे दिए जाते हैं. लगभग 150 रुपए रोजाना इन्हें विश्वविद्यालय की ओर से दिए जाते हैं. अगस्त में इसकी शुरुआत हो रही है और सत्र समाप्त होने तक विद्यार्थियों को रोजगार मिलता है.

नागपुर विश्वविद्यालय के विद्यार्थी विकास विभाग के संचालक दिलीप कवडकर ने बताया कि इस वर्ष करीब 200 विद्यार्थियों को इस योजना के तहत काम दिया जाएगा. 50 रुपए प्रति घंटे के हिसाब से उन्हें 150 रुपए मिलेंगे. इनकी नियुक्ति विभिन्न विभागों में की जाएगी. 27 अगस्त तक विद्यार्थी आवेदन कर सकते है. उसके बाद उनका आवेदन मान्य नहीं होगा.

Gold Rate
May 09- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,52,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,58,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement