Published On : Sat, Aug 5th, 2017

सिनेट चुनाव को लेकर सक्रिय हुए विद्यार्थी

Advertisement

Nagpur University
नागपुर: राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय में स्टूडेंट सीनेट इलेक्शन की गहमागहमी तेज हो गई है. सभी विद्यार्थी संगठनों की ओर से प्रचार प्रसार का कार्य चल रहा है. सिनेट में इन संगठनों में से ही 10 सदस्य विश्वविद्यालय के सिनेट में पहुंचकर विद्यार्थियों के प्रश्नों और समस्याओं को उठाएंगे. सभी विद्यार्थी संगठनों द्वारा कॉलेज के साथ ही अन्य जगहों पर जाकर प्रचार किया जा रहा है.

इस चुनाव में केवल राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय से डिग्री लेनेवाले विद्यार्थी ही मतदान कर सकते हैं. जिनका ग्रेजुएशन नहीं हुआ है वे इसमें मतदान नहीं कर सकते हैं. सभी संगठनों की ओर से सदस्य बनाने का कार्य किया जा रहा है. फिलहाल चुनाव की तारीख तय नहीं हो पाई है. लेकिन उम्मीद की जा रही है कि अगले महीने अर्थात सितम्बर महीने में विद्यार्थियों के सिनेट के चुनाव हो सकते हैं. सिनेट चुनाव में विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न विभागों के चुनाव भी होते हैं. प्राध्यापकों के चुनाव भी इसमें होते हैं. जिसके लिए केवल प्राध्यापक ही मतदान कर सकते हैं.

डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर विद्यार्थी संंगठन ने सिनेट विद्यार्थी चुनाव को लेकर सभी ग्रेजुएट विद्यार्थियों से अपील की है कि वे 11 तारीख से पहले अपना रजिस्ट्रेशन कराएं और चुनाव में मतदान अवश्य करें.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.