Published On : Tue, Dec 23rd, 2014

नागभीड़ : तेज रफ्तार एसटी ने छात्रा को कुचला, मौत

Advertisement


वामणी में हुई दुर्घटना

ST Crushed studet
नागभीड़ (चंद्रपुर)।
एक तेज रफ्तार एसटी बस ने स्वूâल जाती छात्रा को कुचल दिया. शहर से ७ किलोमीटर की दूरी बामणी में सोमवार को यह दुर्घटना हुई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह करीब ९:३० बजे के करीब चिमूर तालुका के डोंगर्ला निवासी दर्शना हरिदास जांभुले (१६) मौसी के घर में रहती थी. वह घर से स्वूâल जा रही थी कि इतने में पीछे से आती हुई गड़चिरोली से नागपुर की ओर जा रही एसटी बस क्र. एम.एच. ४० ८२६१ ने उसे कुचल दिया. जिससे वह गंभीर घायल हो गई. उसे तत्काल ग्रामीण अस्पताल ले जाया जा रहा था, उसी दरम्यान उसकी मौत हो गई. पुलिस उपनिरीक्षक एस.एम. सेलोटे व जमादार पुरुषोत्तम उईके मामले की जांच कर रहे हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.