Published On : Fri, Jan 28th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

किराणा दुकानों व सुपर मार्केट में वाईन बेचने का कड़ा विरोध: अश्विन प्रकाश मेहाड़िया

Advertisement

नाग विदर्भ चेंबर आॅफ काॅमर्स विदर्भ के 13 लाख व्यापारियों की अग्रणी व शीर्ष संस्था है। चेंबर जनमानस व व्यापारियों की समस्याओं एवं परेशानियों को हल कराने के लिये सरकारी विभागों एवं व्यापारियों के मध्य सेतु का कार्य करता है। चेम्बर ने राज्य सरकार द्वारा वाईन विक्री को जीवनावश्यक वस्तुओं कि तरह किराणा दुकानों और सुपर मार्केट में विक्री की अनुमति के निर्णय का कड़ा विरोध दर्शाते हुयें मा. मुख्यमंत्री श्री उद्धवजी ठाकरे, उप मुख्यमंत्री श्री अजीतदादा पवार और अन्य मंत्रीगणों को इस निर्णय को तत्काल वापस लेने हेतु प्रतिवेदन भेजा।

चेंबर के अध्यक्ष श्री अश्विन प्रकाश मेहाड़िया ने कहा कि जिवनावश्यक वस्तुओं की विक्री और मादक वस्तुओं की विक्री के नियम अलग होने चाहिये। हमारे राज्य में किराणा दुकाने बाजारों से लेकर गल्ली मोहल्लो तक है। राज्य सरकार द्वारा बनायें गये नियमों के तहत वाईन खुले तौर पर मिलने लगेगी तो उसका पारिवारीक जीवन पर बहुत बड़ा असर होगा। किराणा दुकानों में महिला, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी खरेदी करने जाते है। यदि सरकार द्वारा बनाये गये नियमों के तहत वाईन गल्ली मोहल्लों की किराणा दुकानों पर उपलब्ध होने लगी तों कोई भी बिना हिचकिचाहट खरीद सकेगा। हमारे यहाॅं महिला और बच्चे जो की किराणा दुकानों पर जाते है उन पर भी बुरा असर होगा और इसके साथ ही पारिवारीक और सामाजिक मुल्यों का हनन होगा।

चेंबर के सचिव श्री रामअवतार तोतला ने कहा कि किराणा दुकानों और सुपर मार्केट में वाईन विक्री के अनुमति के निर्णय से सिर्फ राजकीय कोष में जरूर वृद्धी होगी लेकीन आम जनता को काफी तकलीफ हो जायेगीं एंव देश कि युवाओं का भविष्य अंधकार में होने की संभावना है इस तरह के प्रचलन से युवाओं को बुरी लत लगने के साथ आत्मबल गिरने की संभावना बढ़ेगी। राज्य सरकार सिर्फ राजस्व वृद्धी को ध्यान न देवें। जनता के पारिवारीक मुल्यों पर भी विशेष ध्यान दे कर वाईन विक्री की जो अनुमति दी है उसे तत्काल प्रभाव सें वापस लेवे।
उपरोक्त प्रेस विज्ञप्ति द्वारा सचिव श्री रामअवतार तोतला ने दी।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.