Published On : Wed, Dec 6th, 2017

भूकंप के झटकों से हिला दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत, देहरादून के पास था केंद्र

Advertisement
Earthquake

Representational Pic

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में बुधवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र उत्तराखंड बताया जा रहा है। लगभग 8 बजकर 52 मिनट में 5-10 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। अभी तक भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

वहीं भूकंप की तीव्रता के बारे में अभी स्पष्ट जानकारी हासिल नहीं हो सकी है। झटके के बाद लोग घर से बाहर निकलते दिखाई दिए। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.