Published On : Mon, Apr 17th, 2017

पूर्णा रैली हमले के आरोपियों हो कड़ी कार्रवाई : आरपीआई

Advertisement

RPI
नागपुर:
डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जयंती के अवसर पर परभणी जिले के पूर्णा गांव में रैली निकाली गयी थी। जिस पर हमला हुआ था और ३५ अंबेडकर अनुयायी घायल हो गए थे। लेकिन पुलिस की ओर से हमला करनेवालों के बजाए अनुयायियों पर मामले दर्ज किसा गया। जिसके कारण आंबेडकरी समाज में काफी रोष है। यह हमला पूरी तरह से राजनीती से प्रेरित है। यह कहना है रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (ए )के सदस्यों का। परभणी के पूर्णा में हुए इस घटना का तीव्र प्रतिसाद राज्य के कई शहरों में देखे जा रहे हैं। सोमवार को पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ओर से जिलाधिकारी सचिन कुर्वे को निवेदन सौंपते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

निवेदन में पूर्णा मामले में हमला करनेवाले आरोपियों को गिरफ्तार कर उन पर कठोर कार्रवाई की गई। इस दौरान आरपीआई के शहराध्यक्ष राजन वाघमारे, सतीश तांबे, विकास गणवीर, भीमराव मेश्राम, नत्थू गावंडे, जयंत टेम्भुरकर, हरीश जानोरकर, अनूप नगरारे प्रमुख रूप से मौजूद थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.