Published On : Thu, Jan 26th, 2017

31 जनवरी को ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल

Advertisement
Auto Rickshaw strike

Representational Pic

नागपुर: आरटीओ (प्रादेशिकी परिवहन कार्यालय) द्वारा किए गए फीस बढ़ोत्तरी के विरोध में हाल ही में ऑटोरिक्शा संगठनवालों ने प्रदर्शन किया था। लेकिन प्रशासन के रुख़ में कोई बदलाव न होता देख अब ऑटोवाले दोबारा इस फीस बढ़ोत्तरी का विरोध करनेवाले हैं। विदर्भ ऑटोरिक्शा फेडरेशन की ओर से 31 जनवरी को ऑटो-बंद हड़ताल करने की घोषणा की गयी है।

फेडरेशन अध्यक्ष विलास भालेराव ने कहा कि आरटीओ ने परमिट हासिल करने से लेकर सामान्य सभी वर्गों में बेतहाशा फ़ीस वृद्धि की है, जिससे ऑटोचालकों पर अनचाहा आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। इसका विरोध सड़क पर उतर कर किया जाएगा। हालाँकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि ऑटो-रिक्शा हड़ताल में शहर के सभी ऑटो चालक शामिल होंगे या सिर्फ विदर्भ ऑटोरिक्शा फेडरेशन से जुड़े ऑटो चालक ही शामिल होंगे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.