Published On : Fri, May 18th, 2018

प्लास्टो कंपनी के कर्मचारियों का वीरूगिरी तरीके से पानी की टंकी में चढ़ कर प्रदर्शन

Advertisement

नागपुर: अपने हक के लिये सैकड़ों मज़दूर सुबह 4 बजे से वर्धमान नगर पानी की टंकी पर चढ़े| आर सी प्लास्टो कंपनी नागपुर के साथ साथ देश की जानी मानी कंपनी है, इस कंपनी के ब्रांड अम्बस्टर अभिनेता ऋतिक रोशन है लेकिन कंपनी के भीतर क्या हालत है ये अब सड़को पर आ गया है।

दरअसल अपने साथ हो रही नाइंसाफी के चलते प्लास्टो कंपनी के 100 से अधिक कर्मचारी कंपनी के खिलाफ ये प्रदर्शन वीरूगिरी तरीके से पानी की टंकी में चढ़ कर रहे है.

इनका आरोप है की कैंटीन, स्टाफ रूम , बाथरूम, स्वच्छ पानी जैसी मूलभूत सुविधा तक इस कंपनी ने कर्मचारियों को नहीं दी है। कंपनी के मालिक विशाल अग्रवाल मजदूरों से आज भी बंधवा मजदूरों की तरह काम करवाना चाहते है।

Advertisement

इसके अलावा इन कर्मचारियों की सबसे बड़ी परेशानी और मांग इस बात की है की ये कर्मचारी 5 साल से अधिक समय से प्लास्टो कंपनी में काम कर रहे है और इनका वेतन नहीं बढ़ाया जा रहा जब की 2015 में कर्मचारियों और कंपनी के बिच 100 रुपये के स्टम्प पेपर में किये गए करारनामे में साफ़ लिखा है की कुल 2,400 रूपये की वेतन बढ़ोतरी करेगी। लेकिन ये अब तक लागु नहीं हुई और मामला कामगार कोर्ट में है जहा मजदूरों को तारीख मिल रही है इसी से हताहत होकर ये मजदूर वीरूगिरी कर अपनी मांग मनवाने की कोशिश कर रहे है और अपने साथ हो रही मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानी शोषण के लिए कंपनी के मालिक विशाल अग्रवाल को जिम्मेदार बता रहे है।

जब की कंपनी के मालिक विशाल अग्रवाल का कहना है की करार मजदूरों की ओर से तोड़ा गया है न की कंपनी की ओर से।

.. By Narendra Puri ( Special Correspondence )

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.