Published On : Thu, Jul 27th, 2017

विद्यार्थियों के लिए मुसीबत बने विश्वविद्यालय में तैनात राज्य सुरक्षा बल के कर्मी

Advertisement

Nagpur University
नागपुर:
 शहर के सभी बड़े विभागों में महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा बल तैनात किए जा रहे हैं. मेडीकल अस्पताल के बाद राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय में भी इन सुरक्षा रक्षकों को तैनात किया गया है. सुरक्षा रक्षकों को तैनात तो विश्वविद्यालय ने सुरक्षा कारणों से किया था. लेकिन अब इन सुरक्षा रक्षकों के कारण ही विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

नागपुर विश्वविद्यालय जिले के सैकड़ों कॉलेजों के साथ जुड़ा हुआ है. जिसके कारण रोजाना विद्यार्थी यहां पर जानकारी हासिल करने या फिर अधिकारियों से अपने शिक्षा से सम्बंधित काम को लेकर मिलने आते हैं. लेकिन इन्हें सुरक्षा रक्षकों के विभिन्न सवालों का जवाब देना पड़ता है. कहा जाता है, किससे मिलना है, क्यों मिलना है और कौन से काम से मिलना है. यह सभी जानकारी विद्यार्थियों को सभी के सामने देनी होती है.

उसके बाद सुरक्षा का दूसरा पड़ाव शुरू होता है. जिसमें विद्यार्थियों को रजिस्टर में नाम से लेकर काम और किस अधिकारी से मिलना है इसका विवरण देना होता है. उसके बाद सुरक्षा रक्षकों की ओर से विद्यार्थियों को एक स्लिप दी जाती है. उस स्लिप पर विद्यार्थियों जिससे मिलकर आए हैं उनके हस्ताक्षर लेकर आना होता है.

Gold Rate
July 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

नागपुर विश्वविद्यालय ने सुरक्षा की दृष्टि से इसे किसी किले की तरह गढ़ में तब्दील कर दिया है. सुरक्षा रक्षकों के साथ ही कुलगुरु के कार्यालय के बाहर बाउंसर भी सुरक्षा में तैनात रहते हैं. विद्यार्थियों का कहना है कि कई बार सुरक्षा रक्षक उनसे इस तरह से व्यवहार करते हैं मानों वो कोई अपराधी हों.

कई संगठनों ने भी इन सुरक्षा रक्षकों को हटाने की मांग की थी. नागपुर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का कहना है कि विश्वविद्यालय को पढ़ाई का केंद्र न समझकर इसे रक्षा मंत्रालय बना दिया गया है. जो विद्यार्थियों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है.

Advertisement
Advertisement
महाबलेश्वर में 3000mm पार बारिश! #Mahabaleshwar #Monsoon #HeavyRain #RainUpdate #MaharashtraNews

महाबलेश्वर में 3000mm पार बारिश! #Mahabaleshwar #Monsoon #HeavyRain #RainUpdate #MaharashtraNews

पहली बार सावंतवाड़ी में रुकी मंगलूरू एक्सप्रेस! #Express #Sindhudurg #TrainNews #RailwayNews #news

पहली बार सावंतवाड़ी में रुकी मंगलूरू एक्सप्रेस! #Express #Sindhudurg #TrainNews #RailwayNews #news

मंदिर प्रबंधन धर्माचार्यों को सौंपने की मांग #NarendraAcharya #RamMandir  #Ratnagiri #EducationNews

मंदिर प्रबंधन धर्माचार्यों को सौंपने की मांग #NarendraAcharya #RamMandir #Ratnagiri #EducationNews

प्रेम संबंध के विवाद में हुआ था खूनी संघर्ष #NagpurCrime #Crime #Police  #IllegalWeapon #Arrest

प्रेम संबंध के विवाद में हुआ था खूनी संघर्ष #NagpurCrime #Crime #Police...

अदरक के दाम गिरने से किसान परेशान #maharashtranews #newsupdate #kisan #latestnews

अदरक के दाम गिरने से किसान परेशान #maharashtranews #newsupdate #kisan #latestnews

हेलमेट अभियान के बीच उठे नए सवाल

हेलमेट अभियान के बीच उठे नए सवाल

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges