Published On : Thu, Mar 4th, 2021

पानी बिल बकायादारो पर अब होगी सख्त कार्रवाई

Advertisement

अभय योजना के बाद भी पानी का बिल नहीं भरनेवाले ग्राहकों के नल होगे डिसकनेक्ट

नागपुर– नागपुर महानगर पालिका ( Nagpur Municipal Corporation) की ओर से जिन नागरिकों पर अभी भी हजारो का बिल बकाया है ऐसे ग्राहकों के नल डिसकनेक्ट (Disconnect) और उनसे वसूली की कार्रवाई शुरू की गई है. 23 फरवरी से इसकी शुरूवात की गई है और 26 फरवरी तक 532 बकायादारो के नलों का कनेक्शन काटा गया है. जब की 926 बकायादारो से 45 लाख रुपए की वसूली की गई है. यह कार्रवाई अब निरंतर शुरु रहेगी.

ज्ञात हो के नागपुर महानगर पालिका (Nagpur Municipal Corporation) की ओर से बकाया पानी के बिलों के लिए अभय योजना (Abhay Yojana) की शुरुवात की गई थी. जिसमें 31 जनवरी 2021 तक बिल भरनेवाले नागरिकों का 100 प्रतिशत पेनल्टी (Penalty) माफ़ किया गया और इसके बाद 1 फरवरी से 22 फरवरी 2021 तक बिल भरनेवाले ग्राहकों की 70 प्रतिशत पेनल्टी (Penalty) माफ़ की गई थी.

नागपुर शहर में हजारों ऐसे ग्राहक है जो कई वर्षो से पानी तो इस्तेमाल कर रहे है, लेकिन पानी का बिल (Water bill) नहीं भर रहे है. इनका लाखों रुपए का बकाया है. ऐसे बकायादार स्वयं सामने आ कर बिल भरे, इस उद्देश्य को ध्यान में रखकर नागपुर महानगर पालिका (Nagpur Municipal Corporation) ने अभय योजना की शुरुवात की थी. जिसके अंतर्गत 38633 ग्राहकों ने बिल भरे और उनके बकाया राशी से Rs.12.59 करोड़ की राशी माफ़ हुई. जिन बकायादारो ने इस अभय योजना मैं भाग नहीं लिया ऐसे ग्राहकों के नल डिसकनेक्ट (Disconnect) और उनसे वसूली की कार्रवाई अब शुरू की गई है.

Advertisement

शहर नागपुर महानगर पालिका (Nagpur Municipal Corporation) के हर झोन मे डिस्कनेक्शन के लिए एक ऐसी 10 स्पेशल टास्क फ़ोर्स टीम्स का गठन किया गया हैं जिन्हें रोजाना 100 नल disconnection का लक्ष्य दिया गया है याने शहर मे 100 बकायादारो के नल रोजाना कटेंगे.

नागपुर महानगरपालिका ने बकायदारों को अपना बिल चुकाने के लिय प्रोत्साहित करने के हेतु से इससे पहले भी २०१६ और २०१७ में इस तरह की अभय योजना लाई थी. इस तरह मौके देने के बाद भी जिन बकायदारों ने अपना बिल चुकाने का कर्तव्य नहीं निभाया उनपर अब कड़ी कार्रवाई होगी. अधीक्षक अभियंता, नागपुर महानगरपालिका ने अभी भी ऐसे बकायदारों को अपना बकाया चुकाने और कार्रवाई से बचने का आवाहन किया है.;

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.