Published On : Tue, Aug 19th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर में आवारा कुत्तों का आतंक; आम्रपाली नगर में मासूम पर हमला, बच्चा गंभीर घायल

Advertisement

नागपुर : शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को हुड़केश्वर क्षेत्र स्थित आम्रपाली नगर में एक दर्दनाक घटना सामने आई। आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक एक मासूम बच्चे पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्चे का नाम शिवम बाहैकर है। हमले में कुत्तों ने उसे 12 से 15 जगह पर काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया। परिजनों ने तुरंत उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि बढ़ते आवारा कुत्तों की समस्या पर जल्द से जल्द नियंत्रण किया जाए, अन्यथा और बड़ी घटनाएं हो सकती हैं।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.