Published On : Mon, Nov 17th, 2014

पुसद : गला दबाकर विवाहिता की हत्या

Advertisement


पोस्टमार्टंम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

पुसद (यवतमाल)। विवाहिता का ससुराल के लोगों की प्रताडऩा से तंग आकर आत्महत्या करने की घटना 12 नवंबर को समिपस्थ पिंपलगाव क्षेत्र में घटी थी. इस मामले में पोस्टमार्टंम रिपोर्ट पुसद पुलिस को प्राप्त हुआ है. पोस्टमार्टंम रिपोर्ट में पति समेत ससुराल के लोगों ने विवाहिता का गला दबाकर हत्या की पश्चात उसे आत्महत्या का स्वरूप दिखाने के लिए उसे जला देने की बात पोस्टमार्टंम रिपोर्ट से उजागर हुई.

पिंपलगाव निवासी लक्ष्मी अंकुश चव्हाण (30) मृत विवाहिता का नाम है. बुधवार 12 नवंबर को सुबह 9.30 बजे के दौरान लक्ष्मी चव्हाण यह जली हुई अवस्था में उसके निवास पर पाई गई. जिसमें उसकी मौत हो गई. ससुराल की प्रताडऩा से तंग आकर उसने आत्महत्या करने की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज ककराने से पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भादंवि कीध् धारा 498 अ, 306, 34 के तहत गुनाह दर्ज किया था. लेकिन पुसद पुलिस को पोस्टमार्टंम प्राथमिक रिपोर्ट प्राप्त हुई है. इस रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की बात कहीं गई है. इस मामले में पति समेत ससुराल के लोगों पर भादंवि की धारा 304 (ब) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

इस मामले में पति विष्णू अंकुश चव्हाण एवं परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ गुनाह दर्ज किया गया है. घटना से आरोपी फरार था. शादी के बाद पति समेत ससुराल के लोग विवाहिता लक्ष्मी का शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताडि़त करते थे.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.