Published On : Tue, Jan 9th, 2018

रातभर चलनेवाले गजल शो तथा बीयर बारों को बंद करो !

Advertisement

Yuva Jagar
नागपुर: शहर में बढ़ती गुनहगारी तथा सड़क दुर्घटनाओं के बड़े कारण रात भर चलते बार भी हैं, नियम को ताक पर रख बार मालिक रातभर बार चालू रख रहे हैं.

आज दोपहर 4.30 बजे संविधान चौक पर युवा जागर द्वारा प्रवीण पोटे के मार्गदर्शन में कुणाल पुरी, संदीप देशपांडे के नेतृत्व में देवेंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन किया गया.

जहां नागपुर शहर में बार मालक एक्साइज विभाग के नियमों के खिलाफ सुबह 7 बजे से बार शुरू कर सुबह 4 बजे तक शराब परोसते हैं व गजल आर्केस्ट्रा शुरू रखते हैं. जिस कारण शहर में अपराध व आपराधिक प्रवत्ति के लोग बढ़ रहे हैं.

Gold Rate
Sept 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

ड्रंक एंड ड्राइव की कार्यवाही दिन भर शुरू रहती है लेकिन सही मायने में ड्रंक एंड ड्राइव की कार्यवाही रात को 9 बजे से लेकर शहर के बार बंद होने तक होनी चाहिए ताकि रात में होने वाले एक्सिडेंट व अपराधों पर काबू पाया जा सके.

शहर में दावा, सब्जी, राशन तथा भोजनालयों की दुकान रात 10 बजे बंद हो जाती है लेकिन बियर बार सुबह 4 बजे तक खुले रहते हैं.

Advertisement

युवा जागर द्वारा आज राज्य उत्पादन शुल्क विभाग की अधीक्षक स्वाति काकड़े को निवेदन देकर जल्द से जल्द कर्रवाई करने का निवेदन देते हुए रोकथाम के आभाव में बियर बारों के सामने आंदोलन करने की चेतावनी दी.

इस आंदोलन को सफल बनाने में मुख्य रूप से रोशन लारोरकर,अर्चना सिडाम, प्रतीक लोखंडे,कृष्णा इंगोले, योगेश रंगारी, संकेत रक्षक, अनूप अवचट, विक्रम खंडाते, उमेश लांजेवार, अनूप बेलसरे, तन्हा नागपुरी, आशीष तोहे, केशव मादाडे, ललित जैन, राजेश पथराव, राकेश, शेखर झाडे, वसीम खान आदि उपस्तिथ थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.