Published On : Thu, Dec 25th, 2014

नांदागोमुख : आंगणवाड़ी के निर्माण को रोकें

Advertisement


सावनेर के बीडीओ से ग्रामीणों की गुहार

नांदागोमुख (नागपुर)। वार्ड क्र. १ नांदागोमुख में एक आंगणवाड़ी का निर्माण नदी के पास किया जा रहा है, जो भविष्य में बच्चों के लिए खतरा साबित हो सकता है. इसलिए तत्काल उसका निर्माण कार्य रोका जाए. उक्ताशय की गुहार नांदागोमुख गाँव के निवासियों ने खण्ड विकास अधिकारी से लगायी है.

ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए बीडीओ को बताया कि नांदागोमुख के वार्ड क्र. १ में निर्माणाधीन आंगणवाड़ी नदी के पास बनाये जाने से यहाँ अध्यापन करने वालों के लिए प्राणघातक साबित होगा. इसलिए निजी स्तर पर जाँच कर उक्त निर्माण कार्य को तत्काल रोकें, वरना भविष्य में होने वाली असुविधाओं / दुर्घटनाओं के लिए सावनेर पंचायत समिति जिम्मेदारी होगी. उक्त माँग का ज्ञापन चंदू हीरामन वंजारी, नरेन्द्र ना. वंजारी, सुरेश रा. बरगट, महेन्द्र रा. टेकाड़े, प्रेमदास वा. भस्मे, राजेन्द्र गोंडाले, दशरथ वा. ढावनकर, गणेश वरखड़े व अन्य ग्रामीणों ने बीडीओ, सावनेर को सौंपा.

Construction of house

File Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.