Published On : Mon, Mar 2nd, 2015

हिंगना : गॅस सिलेंडर की कालाबाजारी बंद करे

Advertisement


वि. मेघे ने की जि. पुरवठा अधिकारी से भेंट

Meghe
हिंगना (नागपुर)। विधानसभा क्षेत्र के हिंगणा तथा वाडी परिसर में गॅस सिलेंडर विक्रेताओं द्वारा की जानेवाली कालाबाजारी तथा कृत्रिम सिलेंडर की कमी कई महीनों से हो रही है. इसे तुरंत रोककर उपभोगताओं को समय पर सिलेंडर मिलना चाहिए. इसके लिए वि.समीर ने जि. पुरवठा अधिकारी नरेश वंजारी के साथ बैठक ली.

हिंगना तथा वाडी परिसर में सिर्फ इण्डेन, एचपी की गॅस एजेंसी है. एक ही डिलर होने की वजह से यहाँ से ग्राहकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. परिसर के हजारों ग्राहकों को समय पर सिलेंडर नहीं मिलता, ऑनलाइन बुकिंग करने पर 15 दिनों तक सिलेंडर नहीं मिलता. एजेंसी के सामने रोज ग्राहकों की लंबी कतारे लगी रहती है. वहीं ग्राहकों को दो-तीन दिन चक्कर काटने पडते है. तब कही ग्राहकों को सिलेंडर मिलता है.

छोटे बडे दुकानदारों को तुरंत मिलता है सिलेंडर
सिलेंडर बाटने वाले और दुकानदार इनकी साठगांठ बनी है. यहाँ इन छोटे-बड़े दुकानदारों को सिलेंडर बाटने वाले तुरंत सिलेंडर देते है. क्योंकि इन्हे इसपर ज्यादा पैसे मिलते है. एक सिलेंडर पर 400-500 रु. वसूले जाते है. वहीं आम ग्राहक ने बुकिंग किया सिलेंडर अब तक क्यों नहीं आया पूछनेपर दूसरे ग्राहकों का सिलेंडर है ऐसा जवाब मिलता है. सिलेंडर के लिए पुछताछ करने पर कर्मचारी असभ्य वर्तन करते है. इन सभी बातों पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग मेघे ने की है.
इस पर तुरंत कार्रवाई करने का आश्वासन आपूर्ति अधिकारी ने दिया है. इस दौरान वि. मेघे समेत चंद्रकांत बरले, विशाल भोसले, रायसिंग पाटिल तथा आपूर्ति अधिकारी उपस्थित थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.