
अमरावती/नागपुर: जम्मू-काश्मीर के कठुआ में रेप मामले के विरोध में आयोजित कैंडल मार्च के बाद हुई तोड़फोड़ के मामले में अमरावती पुलिस ने लगभग 10 संदिग्ध युवकों को गिरफ़्तार किया है। रविवार रात शहर के राजकमल चौक में विरोध स्वरुप कैंडल मार्च का आयोजन किया गया था। इस मार्च के समाप्त होने के बाद वापस लौटने वाले कुछ युवकों ने मालविया चौक पर स्थित एक शोरूम और पेट्रोल पंप पर पत्थरबाजी कर तोडफ़ोड़ कर दी थी।
इस घटना के बाद सिटी कोतवाली थाने में अज्ञात आरोपियों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज हुआ था। इस घटना का विडिओ भी वायरल हुआ है। पुलिस ने शोरुम में लगे सीसीटीवी फ़ुटेज के आधार बार लगभग 10 अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें सोमवार दोपहर गिरफ़्तार किया। युवकों से पूछताछ जारी है।
KYC के नाम पर ₹7.5 लाख साफ! #NagpurNews #CyberFraud #CyberCrime #OnlineFraud #KYCScam...
मालिक नहीं मिला तो कर्मचारी पर हमला! #NagpurNews #Crime #KnifeAttack #CrimeNews #MaharashtraCrime
मंगलसूत्र और सोने की मणि चोरी के दो मामले उजागर
वर्धा में ग्राम पंचायत कर्मचारियों का जिला परिषद पर मोर्चा #vidarbhanews #wardha...
नाना पटोले का अमित शाह पर तीखा हमला #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha...
रत्नागिरी समुद्र तट पर पर्यटकों की कार फंसी #maharashtranews #ratnagiri #newsupdate #maharashtra



