बैग में थे 1.25 लाख रूपये

भद्रावती (चंद्रपुर)। हार्डवेअर दुकान के काउंटर से अज्ञात चोर पैसे की बैग उडाकर फरार हो गया. बैग में 1.25 लाख रूपये थे. यह घटना बुधवार दोपहर 12 बजे के करीब घटी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांधी चौक के प्रकाश हार्डवेअर के मालिक प्रकाश श्रीहरी पांपत्तिवार ने सुबह अपनी दुकान खोली और पैसों की बैग काउंटर में रख दी. शराबबंदी होने से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. जिसके अध्यक्ष प्रकाश पांपत्तिवार थे. जिसके लिए वे चले गए. दुकान में कस्टमर आने से नौकर माल निकालने गोडाउन चला गया. मौका पाकर अज्ञात चोर ने काउंटर से बैग उड़ा ली. कार्यक्रम से आने के बाद चोरी की बात ध्यान में आई. बैग में 1 लाख 25 हजार रुपये और महत्वपूर्ण कागजात ऐसा दुकान मालिक का कहना है. इस घटना की शिकायत भद्रावती पुलिस में दर्ज की गयी है. शिकायत के आधार पर पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है.
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...
Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...





