Published On : Fri, Mar 7th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

वेतन में देरी से नागपुर पुलिस विभाग में हड़कंप, अधिकारी और कर्मचारी परेशान

Advertisement

नागपुर: – नागपुर पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी इन दिनों गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। इसकी वजह यह है कि इस महीने अब तक उनका वेतन नहीं आया है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति डगमगा गई है। वेतन में देरी के कारण कई कर्मचारियों के मासिक खर्चों पर असर पड़ा है, और उनकी ईएमआई से लेकर घर के जरूरी खर्च तक सब प्रभावित हो गए हैं।

परेशानी में पुलिसकर्मी, रोज़ मोबाइल पर वेतन का इंतजार
वेतन समय पर न मिलने से पुलिसकर्मियों में भारी असंतोष है। हर दिन वे अपने मोबाइल पर बैंक से आने वाले वेतन संदेश का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें निराशा ही हाथ लगी है। कई पुलिसकर्मियों ने कहा कि वेतन की देरी के कारण उन्हें वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि घर का खर्च, बच्चों की फीस, लोन की ईएमआई और अन्य जरूरी खर्च अधूरे रह गए हैं।

सूत्रों का दावा – जल्द मिलेगी राहत
हालांकि, सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही वेतन जारी किए जाने की उम्मीद है। लेकिन तब तक पुलिस विभाग के कर्मचारी और अधिकारी भारी मानसिक दबाव में हैं। वेतन न मिलने से कई अधिकारी और कर्मचारी भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि उन्हें जल्द उनका वेतन मिले ताकि उनकी आर्थिक परेशानियां दूर हो सकें।

“कभी खुशी, कभी गम” वाली स्थिति
पुलिस विभाग में इस समय “कभी खुशी, कभी गम” जैसी स्थिति बनी हुई है। जहां एक तरफ वेतन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, वहीं दूसरी ओर देरी से बढ़ती परेशानियों ने पुलिसकर्मियों को चिंता में डाल दिया है।

Advertisement

पुलिस विभाग के अधिकारियों ने उच्च स्तर पर वेतन जल्द जारी करने की अपील की है ताकि कर्मचारियों को राहत मिल सके और वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन बिना किसी आर्थिक चिंता के कर सकें।

– रविकांत कांबले

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.