नागपुर : महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहते है। ट्वीटर पर रोजाना वह अपनी गतिविधियों की जानकारी अपने फैंस से शेयर करते है। अमिताभ इन दिनों नागपुर में है और नागराज मंजुले की फिल्म झुंड की शूटिंग कर रहे है। शूटिंग की तस्वीर भी वह रोजाना पोस्ट करते है।
हालही में उन्होंने फुटबॉल खेल की प्रैक्टिस की शूटिंग की जिसकी तस्वीर उन्होंने ट्वीटर पर पोस्ट की ,इस पोस्ट में अमिताभ फुटबॉल के साथ खेलते नज़र आ रहे है ,फोटो के साथ उन्होंने जो कैप्शन लिखा 2022 फुटबॉल विश्व कप की तैयारी जारी है।
अमिताभ नागपुर में जिस फिल्म की शूटिंग कर रहे है उसकी कहानी इसी खेल पर आधारित है। यह कहानी नागपुर के ऐसे फुटबॉल कोच विजय बारसे की है जिन्होंने शहर की झोपड़पट्टी में रहने वाले युवाओं को इस खेल से जोड़ कर उन्हें जिंदगी का नया फलसफा सिखाया। आज उनके द्वारा प्रशिक्षित खिलाडी राष्ट्रीय ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चमक रहे है।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
एक साल से बंद, एसटी बस सेवा ठप #vidarbhanews #buldhana #newsupdate #vidarbha...
दिनदहाड़े युवक की हत्या! #CrimeNews #MurderCase #PoliceInvestigation #MaharashtraNews #amravatinews
BJP नेता की विपक्ष ने की प्रशंसा #NagpurNews #MaharashtraPolitics #PoliticalNews #BJP #ShivSenaUBT
होटल व्यवसायी के खाते से 4.82 लाख की साइबर ठगी #vidarbhanews #nagpur...
कल्याण में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ #maharashtranews #kalyan #crimenews #maharashtra





