Published On : Wed, Apr 22nd, 2015

कोराडी : बैंक व्यवस्थापकों को महापुरुषों की प्रतिमा अर्पण की

Advertisement

Photos distrivuted in banks  (2)
कोराडी (नागपुर)। जिन महापुरुषों के परिश्रम से भारत को आजादी मिली, जिनकी वजह से हम अपना जीवन व्यतीत कर रहे है, उनका स्मरण हमेशा रहे इसलिए सभी शासकीय कार्यालय में महापुरुषों की फोटो रहे, उनका आदर्श सामने रहे ऐसा प्रतिपादन महादुला के नगर उपाध्यक्ष राजेश रंगारी, भाजयुमो नागपुर जिला उपाध्यक्ष पवन आवले, नगरसेवक विलास तभाने, चंदू टेकाम ने किया. इस दौरान डा. बाबासाहब आंबेडकर, मराठा सम्राट शिव छत्रपति शिवाजी महाराज, म. गांधी की फोटो व्यवस्थापकों को अर्पण कर बैंक कार्यालय में लगाईं गई.

राजेश रंगारी, पवन आवले के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शांति से फोटो को हार अर्पण किया. एस.बी.आय. कोराडी शाखा व्यवस्थापक डुलकर ने भी फोटो को हार अर्पण किया. हर शासकीय कार्यालय में महापुरुषों की फोटो रहे ऐसा शासकीय आदेश है. महापुरुषों ने हमें जीवन जीने का मंत्र दिया. उनके बलिदान से हम बड़े हुए. सार्वजनिक छुट्टी मनाते है, ऐ.सी. कार में घुमते है. लेकिन महापुरुषों के फोटो कार्यालय में नही लगाना यह गंभीर विषय है. ऐसा राजेश रंगारी ने अपना मत व्यक्त किया.

Photos distrivuted in banks  (1)
इस दौरान पवन गहुकर, सोनू काले, शुभम फुलझेले, माली समाज नेता रमेह्स गणोरकर, आदिवासी नेता सुरेश सलाम, विलास बचाटे, महेश बोपचे, रवि लोखंडे, राकेश सरोदे, महादेव हरिहर, सहेश चौधरी, ताराचंद कापसे, राहुल लोखंडे आदि अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत से हुआ.
Photos distrivuted in banks  (3)

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.