Published On : Wed, Apr 22nd, 2015

देवली : अनिश्चितकालीन धरने का इशारा

Advertisement

kisan adhikar photo 2
देवली (वर्धा)। किसान अधिकारी अभियान तालुका देवली कार्यकारणी के पदाधिकारियों की ओर से देवली के तहसीलदार को किसानों की प्रलंबित मांगों के लिए अनिश्चितकालीन धरना का इशारा दिया है. देवली तालुका के अतिवृष्टी से टूटे हुए सिंचाई कुओं की मरम्मत का कार्य अभी भी प्रलंबित है. सिंचाई कुओं का कार्य कब पूरा होगा ऐसा किसानों में प्रश्न निर्माण हुआ है.

सात माह का समय बित गया लेकिन किसानों को 2 से 1 की अनुमति अभी तक नही मिली. प्रकरण तहसील कार्यालय में ही है. जिससे किसान बिक्री, अधिकार छोड़ने का लेख आदि के बदलाव से वंचित है. किसानों को अनुमति कब मिलेगी और कार्य कब होगा. तहसील कार्यालय की ओर से अनुमति मिलने में देरी हो रही है  तथा तालुका के किसानों ने सौ रूपये के स्टाम्प पेपर पर आपसी बंटवारा बदलाव करने के लिए तहसील कार्यालय में अर्जी दी है. लेकिन इस बात को 10 माह हो गए और कार्य नही हुआ. जिससे किसान शासन की अनेक योजना से वंचित है.

7/12 अपडेट नही होने से नई फसल के कर्ज से किसान वंचित रह सकता है. तहसील कार्यालय की ओर से आपसी बंटवारें में बदलाव करने का काम धीमी गति से चल रहा है और सुनवाई में किसानों का समय बर्बाद कर रहे है. जिससे किसानों में असंतोष निर्माण हो रहा है. 10 माह के समय में सिर्फ चार बदलाव तहसील कार्यालय की ओर से करना शर्म की बात है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.