Published On : Thu, Jan 16th, 2020

राज्यमंत्री शंभूराज देसाई ने की विभाग की समीक्षा

Advertisement

मुंबई: राज्य के आबकारी राज्य मंत्री, शंभूराज देसाई ने आज विधान भवन में विभाग की समीक्षा बैठक ली।

इस अवसर पर उन्होंने राज्य के आबकारी विभाग के कामकाज के बारे में जानकारी प्राप्त की। इनमें शराब पर उत्पाद शुल्क, अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) शुल्क, दंड व विशेषाधिकार आयुक्त कार्यालय संरचना, क्षेत्रीय संरचना, प्रशासनिक विभाग, शराब बंदी कानून की नियमावली , शराब की थोक बिक्री, खुदरा बिक्री, शराब उत्पादन, उत्पाद शुल्क लागू करने की पद्धति, मौजूदा दर और एम आर पी की तालिकाओं के बारे में श्री देसाई ने विभाग के कामकाज की समीक्षा की।

उन्होंने इस अवसर पर राज्य के आबकारी विभाग की विभिन्न कार्यप्रणाली में अत्याधुनिक साधन सामग्री के उपयोग के बारे में भी बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यप्रणाली को इस प्रकार तैयार किया जाए जो अपराधियों को जवाबदेह बनाती हो। आबकारी राज्य मंत्री श्री देसाई ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि शराब की अवैध बिक्री को रोकने के लिए आवश्यक उपाय किए जाएं । उन्होंने विभाग में रिक्त पदों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर राज्य आबकारी विभाग के प्रधान सचिव वल्सा नायर-सिंह, आयुक्त श्रीमती प्राजक्ता लवंगारे वर्मा तथा संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.