Published On : Tue, May 28th, 2019

स्टेट बॉर्ड के 12 वी के रिजल्ट में कनक, ईशिका, पाखी लड़कियों ने मारी बाजी

Advertisement

नागपुर: सीबीएसई 12वी और 10वी के रिजल्ट के बाद अब महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड का रिजल्ट जारी हो चूका है. दोनों परीक्षाओ में जिस तरह से लड़कियों ने बाजी मारी थी. इस 12वी स्टेट बोर्ड की परीक्षा में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है.

नागपुर में साइंस से आंबेडकर कॉलेज की कनक गजभिए ने 94.77 % हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है. कॉमर्स संकाय में हिवरी नगर स्थित कौशल्यादेवी महेश्वरी महाविद्यालय मंदिर की छात्रा ईशिका सतीजा ने 96.3 % मार्क्स हासिल किए है. आर्ट्स संकाय में पाखी मोर ने 95.7 % प्रतिशत मार्क्स हासिल किए है. इस दौरान टॉपर रही छात्राओ से बात की गई.

Advertisement

छात्रा ईशिका सतीजा ने बताया कि वह रोजाना 4 घंटे पढ़ाई करती थी. आगे चलकर उसे सी.ए बनना है. इशिका ने बताया कि 91,92 प्रतिशत तक की उम्मीद थी. लेकिन इतने पर्सेंटेज की उम्मीद नहीं की थी. ईशिका के पिता का नाम नरेश और माता का नाम नेहा है. पिता बिजनेसमैन है.

आंबेडकर कॉलेज की छात्रा कनक गजभिए ने 94.77 मार्क्स हासिल किए है. कनक ने बताया कि उसने इतने पर्सेंटेज मिलेंगे ऐसा सोचा नहीं था. ज्यादा पढ़ाई नहीं की लेकिन ध्यान से पढ़ाई की है. उसे भविष्य में डॉक्टर बनने की इच्छा है. कनक ने नीट की परीक्षा भी दी है.

हिस्लॉप कॉलेज में पढ़नेवाली पाखी मोर ने बताया कि सुबह शाम को 2 से 3 घंटे तक पढ़ाई करती थी. पाखी को लॉ में इंटेरस्ट है. उसके पिता का नाम अरुणि कुमार मोर है वे बिजनेसमैन है और पाखी की माता का नाम प्राची मोर है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.