Published On : Sat, Jan 12th, 2019

राज्य के बजट अधिवेशन और १२ वीं की परीक्षा बाद लगेगी आचार संहिता !

Advertisement

लोकसभा चुनाव कार्यक्रम संबंधी संभावनाएं

नागपुर: वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल ४ जून २०१४ से शुरू हुआ जो ३ जून २०१९ को समाप्त होने जा रहा है. अर्थात आगामी मार्च के पहले सप्ताह में लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगाई जा सकती है. अगली लोकसभा का कार्यकाल ३ जून २०१९ से शुरू होना तय माना जा रहा है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस सप्ताह के आसपास लोकसभा चुनाव हेतु अंतिम मतदाता सूची घोषित की जाएगी. लोकसभा चुनाव हेतु महाराष्ट्र सह सभी राज्य के चुनाव आयोग द्वारा तैयारी अंतिम चरण में बतलाई जा रही है.

यह भी संभावनाएं बन रही हैं कि राज्यों के आर्थिक बजट और १२ वीं परीक्षा के बाद आचार संहिता घोषित की जाए.

Advertisement

महाराष्ट्र राज्य का बजटीय अधिवेशन २५ फरवरी से शुरू होगा और ८ दिनों में अधिवेशन समाप्त कर दिया जाएगा. गुरुवार २१ फरवरी से बुधवार २० मार्च तक बारहवीं की राज्य भर में परीक्षा होने वाली है. इसके बाद १ मार्च से २२ मार्च तक दसवीं की परीक्षा,सीबीएससी बोर्ड की १२ वीं की परीक्षा, १५ फरवरी से ३ मार्च और सीबीएससी की १० वीं की परीक्षा २१ फरवरी से २९ मार्च तक होने वाली है.

महाराष्ट्र में संभावित मतदान ?
राज्य में ४८ लोकसभा सीटों के चुनाव के लिए अप्रैल के अंतिम सप्ताह के रविवार अर्थात २८ अप्रैल और मई माह के पहले या दूसरे रविवार अर्थात ५ या १२ मई को हो सकता है. कुल ३ चरणों में मतदान करवाए जाने पर मंथन शुरू है.

दूसरी और पहले चरण में विदर्भ के सभी लोकसभा क्षेत्रों(बुलढाना, अकोला,अमरावती,वर्धा,रामटेक,नागपूर,भंडारा-गोंदिया,गडचिरोली-चिमूर,चंद्रपूर,यवतमाल-वाशीम) में मतदान बाद दूसरे चरण में मराठवाड़ा,पश्चिम महाराष्ट्र,कोंकण के १९ मतदान क्षेत्रों(१५) हिंगोली १६) नांदेड १७) परभणी ३३) मावल ३४) पुणे ३५) बारामती ३६) शिरूर ३७) अहमदनगर ३८) शिर्डी ३९) बीड ४०) उस्मानाबाद ४१) लातूर ४२) सोलापूर ४३) माढा ४४) सांगली ४५) सातारा ४६) रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग ४७) कोल्हापूर ४८) हातकणंगले ) में मतदान बाद अंतिम चरण में मुंबई-कोंकण और उत्तर महाराष्ट्र के १९ लोकसभा क्षेत्रों(१) नंदूरबार २) धुले ३) जलगांव ४) रावेर १८) जालना १९) औरंगाबाद २०) दिंडोरी २१) नाशिक २२) पालघर २३) भिवंडी २४) कल्याण २५) ठाणे २६) मुंबई उत्तर २७) मुंबई वायव्य २८) मुंबई ईशान्य २९) मुंबई उत्तर-मध्य ३०) मुंबई दक्षिण-मध्य ३१) मुंबई दक्षिण ३२) रायगड) में मतदान संभावित है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.