Published On : Sat, Sep 20th, 2014

अमरावती : स्टेट बैंक ने किया प्रा. माहोरे और प्रा. घोंगडे का सत्कार

Advertisement

SBI News
अमरावती। 
शिक्षक दिवस के मौके पर देश की सबसे बड़ी बैंक स्टेट बैंक आॅफ़ इंडिया ने पी. आर. पोटे पाटिल ग्रुप आॅफ़ एजुकेशनल इंस्टीट्यूट अमरावती के उपप्राचार्य और एकैडमिक डीन प्रा. ए. डब्ल्यू. माहोरे और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन के विभाग प्रमुख प्रा. राहुल डी. घोंगडे का सत्कार किया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष विधायक प्रवीणभाऊ पोटे ने की, जबकि स्टेट बैंक आॅफ इंडिया की ओर से श्री सैबेस्टियन, श्री मालवे, श्री कुलकर्णी और श्री पनझाडे उपस्थित थे. श्री सैबेस्टियन ने प्रा. माहोरे और प्रा. घोंगडे का ट्राफी और धनादेश देकर सत्कार किया.

इस अवसर पर प्रवीण पोटे ने शिक्षकों के सामाजिक योगदान की प्रशंसा की और कहा कि जिससे भी कुछ सीखने को मिलता है वह हमारा गुरु होता है. श्री सैबेस्टियन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए अपने कॉलेज के दिनों को याद किया और शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.