Published On : Fri, Oct 16th, 2020

20 को वर्ष 2019-20 का बजट पढ़ेंगे स्थाई समिति सभापति झलके

Advertisement

– तैयार बजट साढ़े 3 माह के लिए होगा,चुनिंदा ही बजट के लाभार्थी होंगे

नागपुर : कोरोना की वजह से मनपा बजट को प्रस्तुत 6 माह की देरी हुई,इस दौरान मनपा आय हिचकोले भी खाती रही.अब स्थाई समिति पहली मर्तबा ऑनलाइन बजट आगामी 20 अक्टूबर को पेश करने जा रही हैं,जिसका पठन स्थाई समिति सभापति पिंटू झलके करेंगे।

Gold Rate
Sept 10,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 54,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,39,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

बजट प्रस्तुति बाद मनपा की आमसभा होनी हैं जो ऑनलाइन ही होंगी।इस की विषय पत्रिका काफी वजनदार हैं लेकिन इनमें से किस विषय को स्वीकारना और त्यागना इसका भी निर्णय हो चूका हैं.क्यूंकि अधिकांशतः बजट बनाता कोई और और पठन करता कोई और,जिसका श्रेय सिर्फ पठनकर्ता को ही मिलता।

वर्ष 2019-20 की बजट का पठन बाद चर्चा भी ऑनलाइन हुई तो स्थाई समिति को इसका लाभ मिलेंगे,क्यूंकि बजट को प्रशासकीय मंजूरी बाद स्थाई समिति 20-20 की भांति अपना रुख अख्तियार करने वाली हैं.इन साढ़े 3 माह में सिर्फ चुनिंदा नगरसेवकों को ही इसका लाभ होगा। सूत्र बतलाते हैं कि स्थाई समिति सभापति ने अपने-अपने करीबियों के क्षेत्रों के कामों का बजट में ही जिक्र कर रखा,ताकि बाद में उन्हें टेबल-दर टेबल भटकना और समय गवाना न पड़े.

Advertisement

बजट प्रस्तुति बाद प्रशासकीय मंजूरी कब मिलती और किन-किन मद के लिए मिलती यह भी चर्चा का विषय बना हुआ हैं.यह भी चर्चा हैं कि इस बजट में कर्मचारी हित में कोई खास निर्णय नहीं लिया गया.

ठीक साढ़े 3 माह बाद 15 फरवरी के पूर्व मनपायुक्त वर्ष 2019-20 का रिवाइज और वर्ष 2020-21 का प्रस्तावित बजट पेश करेंगे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.