Published On : Mon, Aug 13th, 2018

गरीबनाथ मंदिर में बेकाबू हुई कांवड़ियों की भीड़, भगदड़ में कई जख्मी

Advertisement

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित प्रसिद्ध गरीबनाथ मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी को जल चढ़ाने आए कांवड़ियों की भीड़ बेकाबू हो गई. शहर को ओरिएंट क्लब के पास भगदड़ की नौबत आ गई. इस हादसे में कई कांवड़ियों के घायल होने की सूचना है. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

भगदड़ के दौरान पुलिस की लापरवाही भी देखी गई. कांवड़ियों को उसके हालत पर छोड़ सभी पुलिस के जवान वहां से भाग गए. एसपी ऑपरेशन पुलिसकर्मियों से गुहार लगाते रहे, लेकिन उनकी भी अनसुनी कर दी गई.

शहर के कल्याणी चौक के पास कांवरियों की सेवा में लगे सदस्य भी आपस में भिड़ गए. देर रात मची भगदड़ से आमगोला गुमटी के पास बैरिकेडिंग टूट गई.

सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद मची भगदड़

Advertisement

कांवड़ियों के लिए बड़े पैमाने पर प्रशासन की है व्यवस्था, फिर भी भगदड़ की नौबत आ गई. सुरक्षा व्यवस्था में 373 मजिस्ट्रेट और 373 पुलिस अधिकारी लगाए गए हैं. साथ ही 892 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है. डीएम और एसएसपी खुद निगरानी कर रहे हैं.

ज्ञात हो कि मुजफ्फरपुर के इस मंदिर में सावन महीने में शिवभक्तों का तांता लगा रहता है. पहलेजाघाट से गंगाजल भरकर शिवभक्त यहां जलाभिषेक के लिए आते हैं. यह मंदिर शहर के बीचोबीच स्थित है. आज सावन की तासरी सोमवारी है. शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए शिवालयों में शिवभक्तों की भारी भीड़ है. बोलबम और हर-हर महादेव से पूरा इलाका गुंजायमान है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.