-आरोपी, फरियादी दोनों अपराधी

नागपुर: मजाक उड़ाने पर गुस्साए 17 वर्षीय लड़के ने एक युवक के पेट में चाकू मारकर जान लेने की कोशिश की। यह सनसनीखेज घटना कपिलनगर पुलिस थाने के अंतर्गत घटी है।
इस मामले में पुलिस ने निलेश दिलीप चौधरी (21) की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। वह कस्तुरबानगर का निवासी है। जखमी नरेंद्र का अस्पताल में इलाज शुरू है। दरअसल आरोपी और जखमी दोनों आपराधिक प्रवृत्ती के हैं। शनिवार सुबह 11 बजे के आस पास कपिलनगर निवासी आरोपी लड़का अपने घर के सामने मुंह धो रहा था। तभी नरेंद्र अपने दोस्त के साथ शराब पिए हुए अवस्था में वहां से गुजर रहा था।
दोनों की आरोपी से पुरानी पहचान थी। अत: नरेंद्र ने उसके साथ हंसी मजाक करना और उसे चिढ़ाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद ने विकराल रूप धारण कर लिया। गुस्से में आकर नाबालिग आरोपी ने अपने घर से चाकू निकाला और नरेंद्र के पेट में वार किया। नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया और नीचे जमीन पर गिर गया।
घटना की जानकारी मिलते ही कपिलनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। नरेंद्र को इलाज के लिए अस्तपाल में भरती कराया गया। आरोपी लड़के पर हत्या का प्रयास करने के संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है और वह अब पुलिस हिरासत में है।
तेलंगाना मर्डर मिस्ट्री में नागपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी,
संसद में अनुपस्थिति पर संजय राऊत का हमला #maharashtranews #delhi #newsupdate #maharashtra...
संसद में अनुपस्थिति पर संजय राऊत का हमला
कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का पलटवार
नागपुर में घर हड़पने की साजिश का सनसनीखेज खुलासा
Kangana Ranaut Called Gen Z 'Generation Gutter' | Nagpur Youth React |...




