नागपुर: राज्य परिवहन महामंडल कर्मचारियों ने वेतनवृद्धि को लेकर हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। राज्य भर में एसटी कर्मचारियों की विभिन्न संगठनों को मिलाकर बनाई गई समिति ने शुक्रवार को यह फैसला लिया। मुंबई में हुई इस बैठक में हड़ताल के समय का समय तय नहीं किया गया लेकिन यह ऐलान किया की कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे। आगामी 25 जनवरी को राज्य भर में एसटी महामंडल डीपो में वेतनवृद्धि के निर्धारण के लिए गठित समिति द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट की होली जलाई जाएगी। जबकि 9 फ़रवरी को राज्य भर के एसटी कर्मचारी मुंबई में अपने परिवार के साथ आंदोलन करेंगे। इसी दिन आंदोलन की तारीख पर भी फैसला लिया जायेगा। बीते वर्ष अक्टूबर में हुई हड़ताल के बाद राज्य सरकार ने वेतनवृद्धि के लिए 1076 करोड़ रूपए दिए जाने का ऐलान किया था। जिसे कर्मचारियों की समिति ने ख़ारिज कर दिया था।
इसी बीच उच्च न्यायालय के आदेश पर सरकार ने उच्चस्तरीय जाँच समिति का गठन वेतनवृद्धि का प्रारूप तैयार करने के लिए किया था। परिवहन सचिव की अध्यक्षता वाली इस समिति द्वारा की गई सिफारिशों को भी कर्मचारियों द्वारा ख़ारिज कर दिया गया है। एसटी कर्मचारियों की समिति के मुताबिक आंदोलन के बाद सरकार की तरफ से दिए गए आश्वाशन को पूरा नहीं किया गया है। कर्मचारियों की मांगों को दरकिनार कर वेतनवृद्धि में सरकार की समिति ने अपने हिसाब से फैसला लिया है। एसटी कर्मचारी मूल वेतन में 2.57 प्रतिशत की माँग कर रहे थे जबकि 2.37 % की वृद्धि की सिफारिश की गई है। इसी तरह वार्षिक वेतनवृद्धि 3 की बजाये 2 %,हाउसरेंट 10 की जगह 7 % करने की सिफारिश की गई है। तय प्रारूप 1 जनवरी 2018 से लागू किये जाने का प्रस्ताव रिपोर्ट में है जबकि कर्मचारी 1 अप्रेल 2016 से वेतनवृद्धि लागु किये जाने की माँग कर रहे थे।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...




