Published On : Tue, Oct 26th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

विधार्थियों के लिए कालोनी गेट क्रं २ पर एस टी बसें रोकी जाए

Advertisement

– नगराध्यक्ष रंगारी ने दी बस रोको आंदोलन की चेतावनी

कोराडी: स्थानीय विधुत कर्मचारी आवासीय कालोनी गेट नंबर 2 के समीप बस स्टाप (पब्लिक हाल्ट) स्थल पर परिवहन निगम की बसों को रोका जाए ताकि स्कूली छात्र-छात्राओं को अपने गन्तव्य तक आने जाने मे दिक्कतें न हो।महादुला पंचायत के नगराध्यक्ष श्री राजेश भाई चोखीनाथ जी रंगारी ने प्रेसमीडिया के माध्यम से महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम का ध्यानाकर्षित किया है कि महाराष्ट्र शासन शिक्षण मंत्रालय द्वारा गत 10 अगस्त 2021 व 24 सितंबर 2021 को जारी शासन निर्णय अधिसूचना के मुताबिक कक्ष 5 वीं से कक्षा 12 वीं एवं महाविद्यालयों मे शिक्षण आरंभ करने का निर्णय जारी किया गया था।नतीजतन विधार्थियों के अभिभावकों ने प्रशन्नता जताई है।हालांकि आन-लाइन शिक्षण अभ्यास के चलते छात्र-छात्राओं मे असंतोष पनपने लगा है।

कोराडी विधुत आवासीय कालोनी में विधा मंदिर कनिष्ठ महाविद्यालय तथा प्रागतिक कनिष्ठ महाविद्यालय संचालित है।जहां आस-पास के ग्रामीणों से विधार्थियों को शिक्षण अभ्यास के लिए आने जाने के लिए बसों का ही एक मात्र सहारा है।

विधार्थियों के अभिभावकों से प्राप्त शिकायत के मुताबिक नगराध्यक्ष श्री राजेश रंगारी बताया कि बहुत सी बसें यहाँ रुकती नहीं है।इसलिए स्कूली बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।हालांकि सभी बसे महादुला बस स्टाप पर रुकती है।परंतु कालोनी के विधालयों तक सर्विसलेन से गुजरना जोखिम भरा है।

Advertisement

इससे बच्चों मे समय की बरबादी के आलावा भय व तनाव थोपने जैसा प्रतीत हो रहा है। हालांकि सभी स्कूली छात्र छात्राओं ने अपने कालेज के प्रधानाचार्य को इसकी बारंबार फरियाद भी की है।परंतु कोई फायदा नहीं हुआ।नगराध्यक्ष श्री रंगारी ने जोर देकर परिवहन निगम के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि विधुत आवासीय कालोनी गेट नंबर 2 के सामने पब्लिक हाल्ट सथल पर परिवहन निगम की सभी बसों को रोका जाए,अन्यथा बस रोको आंदोलन किया जाएगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.