Published On : Wed, Oct 18th, 2017

एसटी की हड़ताल से निजी ट्रैवल्स की चाँदी

Advertisement


नागपुर: ऐन दीपावली के समय एसटी कर्मचारियों द्वारा की गई हड़ताल की वजह से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य भर की तरह नागपुर के 3100 कर्मचारी आंदोलन पर है। मंगलवार से शुरू हड़ताल अब भी जारी है दूसरी तरफ इस आंदोलन की वजह से निजी ट्रैवल्स मालिकों को खुली लूट करने की आज़ादी मिल गयी है। दीपावली के समय यातायात के सभी विकल्पों में ट्रैफिक बढ़ जाता है। नागपुर विदर्भ का केंद्र है इसलिए यहाँ से यात्रियों का आना जाना शुरू रहता है। शहर के एसटी स्टैंड में बसों के पहिये थमे है। गणेशपेठ स्थित बस स्टैंड में बुधवार को निजी ट्रैवल्स को परिचालन को शुरू किया गया। जिससे गुस्साएं एसटी कर्मचारियों ने स्टैंड के दोनों प्रमुख मार्गो में वाहन खड़ा रास्ता बंद कर दिया गया।

शाम होते ही गेट पर लगी बस को हटाने के लिए डिपो मैनेजर ने क्रेन बुलाकर बस हटाने का प्रयास किया जिससे आंदोलनकारी और भड़क गए। कर्मचारियों के आक्रोश को देखते हुए लगभग दो घंटे बाद क्रेन को हटाया गया। इस दौरान कर्मचारियों से बसों और क्रेन में चढ़कर प्रदर्शन किया। एक कर्मचारी ने क्रेन के बेल्ट को गले में डालकर आत्महत्या का तक प्रयास किया।

Gold Rate
July 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

निजी ट्रैवल्स में हो रही खुली लूट
हड़ताल की वजह से निजी ट्रैवल्स मालिकों को चाँदी हो गयी है। प्रवास करने वाले यात्रियों में मनमाना किराया वसूला जा रहा है। दिवाली के समय अपने घर जाने वाले यात्री मनमाना किराया देने को मजबूर हो रहे है। नागपुर से भंडारा के लिए ढाई सौ से तीन सौ जबकि चंद्रपुर के लिए पाँच सौ रूपए तक का किराया वसूला जा रहा है जबकि सामान्य दिनों में वसूला जाने वाला इसके आधे से भी कम होता है। जनता से हो रही लूट और तकलीफ से बचाने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश में बाद शहर में सेवा दे रही आपली बस को जिले के बॉर्डर तक परिचालन का आदेश दिया गया है। जिले में कर्मचारी इसका भी विरोध कर रहे है। नागपुर से रामटेक गई मनपा की एक बस के पहियों की एसटी स्टैंड पर कर्मचारियों ने हवा निकाल दी।

Advertisement
Advertisement
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews #paperleak #news

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews #newsupdate #mobile

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray  #nagpurnews #news #shivsenaubt

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...

सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges