नागपुर– नागपुर में मार्च महीने से बंद एसटी बसों का संचालन गुरुवार से शुरू हो चुका है, हालांकि बसेस शुरू होने के बाद भी गणेशपेठ बस स्टैंड पर पहले के जैसी यात्रियों की भीड़ दिखाई नही दी, इसके साथ ही कोरोना संक्रमण से बचने के लिए भी किसी भी तरह के सुरक्षा के इंतजाम स्टैंड पर दिखाई नही दिए. बसों के भीतर एक सीट पर एक ही यात्री बैठा हुआ नजर आया.
कई दिनों से बसेस को शुरू करने की मांग की जा रही थी, इसको लेकर विरोध प्रदर्शन भी किए गए थे. जिसके बाद आखिरकार बसों को शुरू कर दिया गया है. देखने मे आया है कि जो भी सरकारी विभाग या संस्थान कोरोना के कारण बंद किए गए थे.
और काफी महीनों के बाद खुले है, वहां कई तरह के सुरक्षा के इंतजाम जैसे सैनिटाइजर, टेम्परेचर मशीन थी, लेकिन यहांपर ऐसा कुछ भी दिखाई नही दिया. बिना टेम्परेचर चेक किए ही यात्री बसों में बैठते दिखाई दिए. जहां एक ओर कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे है. तो ऐसे में एसटी बसों के कारण यह संक्रमण दूसरी जगहों पर पंहुचने से भी इंकार नही किया जा सकता.
कपिल नगर पुलिस ने 121 ग्राम एमडी पाउडर के साथ एक आरोपी...
खामगांव में गोवंश तस्करी पर बड़ा एक्शन.. #maharashtranews #taskar #latestnews #newsupdate
गेटवे पर किसानों का जलसमाधि आंदोलन.. #maharashtranews #kisanandolan #mumbai #latestnews
कर्जमाफी मांग पर पेड़ पर चढ़े कार्यकर्ता.. #maharashtranews #latestnews #kisanandolan
सांसद विवाद पर ठाकरे गुट का प्रदर्शन.. #maharashtranews #politicsnews #latestnews
लॉजिस्टिक्स कंपनी परिसर में छापा; 18 बाल मजदूर रेस्क्यू #nagpurnews #crime #incident










