Published On : Thu, Sep 1st, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

कंटेनर की टक्कर से एसटी बस पलटी

Advertisement

– काटोल नाका चौक पर हादसा,सभी यात्री सुरक्षित,बस को एक लाख रुपये का नुकसान हुआ

नागपुर – तेज रफ्तार कंटेनर चालक ने ट्रैफिक सिग्नल तोड़कर एसटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में एसटी पलट गई और एक यात्री को मामूली चोट आई। अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं। चालक और वाहक को भी कोई चोट नहीं आई। हालांकि, एसटी को भारी नुकसान हुआ। समय रहते नागरिकों ने दौड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। घटना बुधवार 31 अगस्त की सुबह करीब 6.45 बजे काटोल नाका चौक पर हुई। बस के पिछले हिस्से में टक्कर होने से कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। क्योंकि सभी यात्री सामने बैठे थे।

हादसाग्रस्त बस घाट रोड डिपो की है। इस बस के चालक श्रीकृष्ण शिवंकर थे और रामदास जामगड़े कंडक्टर के रूप में ड्यूटी पर थे। बुधवार की सुबह लगभग, बस कलमेश्वर तालुका के लडाई से नागपुर के लिए रवाना हुई। इस बस में कुल 9 यात्री सवार थे। बस जब गिट्टीखदान थाना अंतर्गत काटोल नाका चौक से गुजर रही थी तभी दाभा मार्ग से आ रहे एक कंटेनर के चालक ने ट्रैफिक सिग्नल तोड़ दिया और तेज गति से जा रहा था. उसी समय जब बस गुजर रही थी तभी कंटेनर चालक ने बस के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी। टक्कर होने से जोरदार आवाज के साथ और बस पलट गई।

आवाज सुनकर आसपास के लोग दुर्घटनाग्रस्त बस की ओर दौड़ पड़े। नागरिकों की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। इस हादसे में सिर्फ एक यात्री घायल हुआ है।

Advertisement

आठ अन्य यात्री सुरक्षित हैं। चालक और वाहक को भी कोई चोट नहीं आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद वह मध्य प्रदेश के लिए रवाना कर दिया गया। डिपो प्रबंधक कुलदीप रंगारी, सहायक यातायात अधीक्षक धुंदते, यातायात निरीक्षक रोहित कछवा ने पूरे मामले को संभाला और विभागीय कंट्रोलर गजानन नगुलवार, संभागीय यातायात अधिकारी स्वाति तांबे को जानकारी दी.बस चालक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बस को एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.