Published On : Mon, Jun 12th, 2017

अफवाहों पर लगा लगाम, 13 जून को घोषित होगा दसवीं का रिजल्ट

Advertisement


नागपुर:
 महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल के नागपुर विभागीय मंडल के दसवीं कक्षा के नतीजे 13 जून को घोषित किए जाएंगे. बारहवीं का रिजल्ट 30 मई को घोषित किया गया था. सीबीएसई का दसवीं का रिजल्ट भी घोषित हो चुका है. ऐसे में स्टेट बोर्ड 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को अब दिलासा मिला है. पिछले एक हफ्ते से विभिन्न रूप से दसवीं के रिजल्ट के वाट्सअप मैसेज वायरल हो रहे थे. जिसके कारण विद्यार्थी भी दुविधा में दिखाई दे रहे थे.

पिछले हफ्ते ही 9 जून और 12 जून को रिजल्ट घोषणा की खबरों ने तूल पकड़ा था. जिसके बाद विद्यार्थियों में रिजल्ट को लेकर आतुरता और बढ़ गई थी. लेकिन अब रिजल्ट 13 जून को घोषित करने का की जानकारी दी गई है. नागपुर मंडल के विभागीय सचिव अनिल पारधी ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 जून को दसवीं का रिजल्ट घोषित किया जाएगा.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.