Published On : Wed, Mar 4th, 2020

10वीं बोर्ड की परीक्षा में पहले ही दिन 15 नकलची पकड़े

Advertisement

नागपुर. महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा मंगलवार से 10वीं बोर्ड की परीक्षा आरंभ की गई. बोर्ड की तैयारियों के अनुसार ही परीक्षा का पहला दिन शांतिपूर्ण रहा. किसी भी केंद्र में गड़बड़ी की कोई जानकारी नहीं है. उड़न दस्तों को पहले ही दिन से सक्रिय रहने के निर्देश दिये गये थे, परिणामस्वरूप विभाग में मराठी विषय के पेपर में नकल करते हुए करीब 15 छात्रों को रंगेहाथ पकड़ा गया.

इस बार बोर्ड ने समूची व्यवस्था को डिजिटलाइज्ड कर दिया है. हर केंद्र में संचालक को अधिकार दिये गये हैं कि वे अतिरिक्त केंद्र संचालक की नियुक्ति कर सकते है़ यह अतिरिक्त संचालक हर दिन बदले जाएंगे. यह उन्हीं स्कूलों के होंगे जहां के छात्र संबंधित केंद्र में परीक्षा दे रहे हैं. इसके अलावा केंद्र संचालक को सभी जानकारी आनलाइन भेजने को कहा गया है. परीक्षा के दौरान निरीक्षण के लिए आने वाले दस्ते सहित छात्र संख्या आदि की जानकारी भी आनलाइन ही बोर्ड की भेजी जा रही है.

मराठी का नहीं था ज्यादा टेंशन
पहले दिन प्रथम भाषा के तहत मराठी, हिंदी और उर्दू विषय का पेपर होने से छात्रों को ज्यादा टेंशन नहीं था, लेकिन बोर्ड परीक्षा का अलग ही प्रेशर था. छात्र सुबह 10 बजे से ही केंद्र पर पहुंचने लगे थे. कई पालक बच्चों को लेकर केंद्र में पहुंचे. बोर्ड परीक्षा का पहला दिन होने से पालक भी अलर्ट थे. सुबह 10.30 बजे केंद्र के भीतर प्रवेश मिल गया था. सभी छात्रों को चेकिंग की गई. वहीं नकल के बारे में सख्त हिदायत भी दी गई. परीक्षा से 10 मिनट पहले छात्रों को प्रश्नपत्रिका दे दी गई थी. प्रथम भाषा का पेपर होने से ज्यादा कठिन नहीं था. इस वजह से छात्रों से चेहरे खिले नजर आये.

संवेदनशील केंद्रों पर नजर
इस बीच सभी जिलों में उड़न दस्ते तैनात किये गये थे. बोर्ड की ओर से मिली जानकारी के अनुसार विभाग में पहले ही दिन करीब 15 छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा गया. कुछ छात्र चिटोरे लेकर नकल कर रहे थे, वहीं कुछ के पास गाइड भी मिली. दस्तों ने छात्रों को रंगेहाथ पकड़ा और उनके खिलाफ नकल विरोधी कार्रवाई की गई. बाद में उन छात्रों को नई उत्तर पत्रिका दी गई. अब इन छात्रों को नकल के स्वरूप के अनुसार सजा दी जाएगी. बोर्ड की ओर से उड़न दस्तों को संवेदनशील केंद्रों पर विशेष नजर बनाए रखने के निर्देश दिये गये हैं.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.