Published On : Wed, Oct 18th, 2017

श्री श्री रविशंकर का तीन दिवसीय नागपुर दौरा नवंबर में

Advertisement

नागपुर: विश्व विख्यात श्री श्री रविशंकर का नागपुर आगमन होने जा रहा हैं. इनका शहर के मानकापुर स्थित विभागीय क्रीड़ा संकुल में १७,१८ व १९ नवम्बर को तीन दिवसीय “अंतरंग-वार्ता” कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं. उक्त आयोजन के स्थानीय आयोजक आर्ट ऑफ लिविंग की नागपुर इकाई हैं. गुरुदेव के नागपुर दौरे में उनकी बहन भानो माँ भी साथ आ रही हैं.

रविशंकर का आगमन १७ नवम्बर को संभावित है, हालांकि उनके ठहरने का स्थान अभी तक निश्चित नहीं हुआ है. “अंतरंग-वार्ता” के तहत १७ नवम्बर की शाम साढ़े ६ बजे से रात ९ बजे तक पहला सत्र होगा। १८ व १९ नवम्बर की सुबह १० बजे से दोपहर १ बजे तक ज्ञान सत्र आयोजित किया गया है. १९ नवंबर की दोपहर महासत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इसी दौरान गुरुदेव काटोल मार्ग स्थित वैदिक धर्म संस्था को भी भेंट देंगे.

उक्त ज्ञान सत्र में भाग लेने के इच्छुकों के लिए प्रवेश पत्र (पास) अनिवार्य किया गया है. इस प्रवेश पत्र की कम से कम कीमत ५००० रु और अधिकतम कीमत ५१००० रुपए रखी गई है. ५१००० रुपए के प्रवेश पत्र लेने वालों के लिए गुरुदेव के समक्ष बैठने की व्यवस्था की गई है. प्रत्येक प्रवेश पत्र के बदले में २ व्यक्तियों को प्रवेश दिया जाएगा. विभागीय क्रीड़ा संकुल में मात्र ६००० लोगों के बैठने की व्यवस्था है. प्रवेश पत्र ग्रहण करने के लिए अंतिम तिथि २९ अक्टूबर रखी गई है. तय सीट बुक होने के बाद प्रवेश पत्र बिक्री बंद कर दी जाएगी. लेकिन शहर में गुरुदेव को मानने व चाहने वालों की संख्या हज़ारों में है. विगत माह दिल्ली में आयोजित गुरुदेव के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सिर्फ नागपुर से स्पेशल ट्रैन रवाना हुई थी.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.