Published On : Tue, Nov 28th, 2017

श्रीलंका क्रिकेट टीम कप्तान चंडीमल साथी खिलाड़ी रत्ने के साथ पहुंचे दीक्षाभूमि

Advertisement

नागपुर: श्रीलंका टीम के कप्तान दिनेश चंडीमल और करुण रत्ने अपने परिवार के साथ दीक्षाभूमि पहुंच कर वंदना की। इन दोनों खिलाड़ियों के साथ टीम के मैनेजर भी थे। दोनों खिलाड़ियों एवं टीम मैनेजर ने दीक्षाभूमि परिसर में जाकर भगवान गौतम बुद्ध एवं डॉक्टर बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा के सामने नमन किया उसके बाद बोधी वृक्ष के सामने अभिनंदन किया। दीक्षाभूमि वह जगह है जहां पर डॉ अंबेडकर ने बौद्ध धर्म की दीक्षा ली थी। दीक्षाभूमि में डॉ भीमराव अंबेडकर के साथ-साथ भगवान गौतम बुद्ध का अस्थि कलश रखा हुआ है । बौद्ध अनुयायियों के लिए दीक्षाभूमि काफी महत्व रखता है। देश विदेश से लाखों अनुयाई दीक्षाभूमि में दर्शन के लिए आते हैं ।

SL Captain Chandimal, Karunaratne visit Deekshabhoomi

SL Captain Chandimal, Karunaratne visit Deekshabhoomi

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.