Published On : Mon, Aug 17th, 2020

श्री कृष्णा झूला सजाओ प्रतियोगिता सोत्साह सम्पन्न

Advertisement

नागपुर: श्री परशुराम धाम गौड़ ब्राह्मण महिला मंच द्वारा जन्माष्टमी के अवसर पर पहली बार आयोजित ऑनलाइन श्री कृष्ण झूला सजावट स्पर्धा पूरे उत्साह के साथ संपन्न हुई। समाज की सभी महिलाओं ने उस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।लगभग 50 प्रतियोगी महिलाएं इस स्पर्धा में शामिल हुई। प्रतियोगिता के नियमानुसार सभी प्रतियोगियों ने 3 मिनट का लाइव वीडियो कृष्ण लीला के भजन गाते हुए बनाकर भेजा ।

सभी वीडियो में एक से बढ़कर एक मनमोहक झांकियां और बाल गोपाल के दर्शन हो रहे थे।

स्पर्धा में निर्णायक की भूमिका श्रीमती गायत्री देवी शर्मा एवं श्रीमती मीना चंद्रशेखर पांखला ने निभायी। प्रथम विजेता का पुरस्कार मीनाक्षी विजय शर्मा को मिला।

द्वितीय और तृतीय क्रमांक पर अनीता गजानन पुरोहित एवं राधिका मोहित शर्मा रही विशेष पुरस्कार सोनल गोपाल शर्मा को दिया गया एवं सांत्वना पुरस्कार सोनू बृजमोहन शर्मा रेणु शैलेंद्र शर्मा विद्या सूरज शर्मा और रेखा निर्मल शर्मा को दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कलावती शर्मा , वर्षा शर्मा, किरण शर्मा ,अर्चना शर्मा ,कल्पना शर्मा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम की संकल्पना और संयोजन रितु आनंद शर्मा और रमा शर्मा का था।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.